28 Mar 2024, 19:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने फिटनेस का राज बताया है। शाहिद कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में फिट अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। शाहिद का कहना है कि अच्छे और बुरे दिन होना सामान्य बात है, लेकिन खुद में सुधार के लिए अपने मन की गहराई से जुड़े रहना जरूरी है।
 
शाहिद कपूर ने कहा, " मुझे नहीं लगता कि आप तब तक फिट रह सकते हो, जब तक आप मन की गहराई से नहीं जुड़े। लोगों के अच्छे और बुरे दिन होते हैं, लेकिन आप लगातार खुद में सुधार लाना चाहते हैं, तो आपको अंदर से जुड़ाव महसूस करना होगा। कोई भी जो फिटनेस को लेकर गंभीर है, उसे खुद को मन की गहराई से जुड़ना चाहिए।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »