29 Mar 2024, 19:56:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और इरफान खान की फिल्में बॉक्स आॅफिस पर टकराने जा रही है। ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खान तीन अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसी दिन और इरफान खान- दलकीर सलमान स्टारर कारवां भी प्रदर्शित होगी। ऐश्वर्या राय ने अपना कमबैक फिल्म जज्बा के साथ किया है जहां उनका साथ इरफान खान ने दिया था और अब ऐश्वर्या उन्हीं की फिल्म से टक्कर लेती दिखाई देंगे। 
 
कारवां के साथ, कन्नड़ सुपरस्टार दलकीर सलमान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फन्ने खान में ऐश्वर्या ,राजकुमार राव के अपोजिट दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या फिल्म में हॉलीवुड की सिंगर्स मडोना, बियॉन्से और रिहाना से प्रेरित किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। फिल्म की कहानी एक पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित है। अनिल कपूर एक यंग बेटी के पिता की भूमिका में होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »