29 Mar 2024, 07:21:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शत्रुध्न सिन्हा को अपना गुरू मानते हैं रजा मुराद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 12:03PM | Updated Date: Jun 1 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। अपनी दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता रजा मुराद ,शॉटगन सिन्हा शत्रुध्न सिन्हा को अपना गुरू मानते हैं। रजा मुराद भोजपुरी फिल्म "हल्फा मचाके गईल" में कैमियो करते नजर आयेंगे। यह फिल्म बिहार और झारखंड में आज रिलीज हो रही है।
 
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में राजधानी पटना आये रजा मुराद ने बताया कि उन्हें पटना आना हमेशा अच्छा लगता है। रजा मुराद ने कहा कि राजधानी पटना में अपनापन सा लगता है। मुझे पटना में आना इसलिए भी अच्छा लगा है कि यह मेरे गुरूदेव शत्रुध्न सिन्हा का शहर है। मैं उन्हें एकदम गुरू की तरह मानता हूं। इसलिए हर बार गुरू पूर्णिमा और टीचर्स डे पर उनका आशीर्वाद लेता हूं।
 
रजा मुराद ने बिहार में फिल्म स्टूडियो और फिल्­म पॉलिसी राज्­य सरकार से बनाने का आग्रह किया और कहा कि आज रीजनल फिल्­मों का जमाना है लेकिन भोजपुरी फिल्मों का ग्राफ रीजनल से ज्यादा बड़ा है। यही वजह है कि आज इसकी पहुंच ओवरसीज तक है। महाराष्ट्र में रीजनल फिल्मों को प्रमोट करने के लिए वहां की सरकार इंटरटेंमेट टैक्स वसूल कर बाद में निर्माताओं को वापस कर देती है। इससे वहां के प्रोड्यूसर को भी मदद हो जाती है।
 
इसी तरह बिहार में भी भोजपुरी फिल्­मों को सरकार सपोर्ट करे। 'हल्फा मचाके गईल' काफी अच्छी बनी है, जिसमें राघव और शिप्रा ने बेहतर काम किया है। उम्­मीद है बिहार के दर्शकों को प्यार इस फिल्म को खूब मिलेगा। 'हल्फा मचाके गईल' के जरिये राघव और अभिनेत्री शिप्रा भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। दोनो ने बताया कि फिल्म फैमली इंटरटेंमेंट है, इसलिए सबको पसंद आयेगी।
 
इसमें रोमांस, कॉमेडी से भरपूर 'हल्फा मचाके गईल' बेहद साफ सुथरी फिल्म है। जाने माने अभिनेता अमन वर्मा ने कहा कि पटना से मेरा नाता पुराना है। बचपन में मेरा दो साल पटना में बीता है, इसलिए इस शहर से कुछ अपनापन सा लगाव है। जहां तक फिल्म की बात है तो यह बेहद शानदार फिल्म है। मुझे लगता है कि जितनी ज्यादा फिल्में बनेगी, उतना ही ज्यादा इंडस्ट्री समृद्ध होगी। यह फिल्म भी हिंदी फिल्मों के मुकाबले की  है। इसलिए उम्मीद है कि दर्शकों को यह खूब पसंद आने वाली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »