28 Mar 2024, 17:49:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खाना बना रहीं नरगिस पर फिदा हुए थे राज कपूर, करना चाहते थे शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 10:30AM | Updated Date: Jun 1 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जब भी बात बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों की आती है तो जुबां पर सबसे पहला नाम राज कपूर और नर्गिस का आता है। एक जमाने में राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी ना सिर्फ फिल्मी परदे पर आग लगा रही थी बल्कि असल जिंदगी में भी दोनों के बीच चिंगारी दिखने लगी थी।

राज और नरगिस की पहली मुलाकात एकदम फिल्मी थी। दरअसल, नरगिस पकौड़े बना रही थी, उनके हाथों और बालों में बेसन लगा हुआ था। नरगिस को इस तरह देख कर राज अपना दिल हार बैठे थे। नरगिस और राज शादी करना चाहते थे। लेकिन राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और नरगिस की मां जद्दनबाई इसके सख्त खिलाफ थे। समय के साथ-साथ दोनों के दरमियां गलतफहमियां बढ़ीं और इनके रिश्ते में दरार पड़ने लगी।

उस वक्त राज कपूर शादीशुदा थे बावजूद इसके वो नर्गिस के दीवाने हो गए थे। धीरे-धीरे नर्गिस भी उनकी गिरफ्त में आ गईं। लेकिन कहते हैं ना कि प्यार और उसकी मंजिल आसान नहीं। नर्गिस को जब लगा कि राज कपूर उनसे शादी नहीं करने वाले तो उन्होंने राज कपूर से दूरी बना ली और एक दिन उनसे रिश्ता तोड़कर सुनील दत्त के साथ चली गईं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »