16 Apr 2024, 11:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे हॉलीवुड स्टार को कर रही डेटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2018 10:35AM | Updated Date: May 31 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एकटिंग का दमखम दिखाया है। वहीं अब उनकी चर्चा हर ओर हो रही है, दरअसल, हाल ही में प्रियंका अमेरिका के डॉजर्स स्टेडियम में निक जोनस के साथ स्पॉट हुई।
 
इस दौरान किसी फैन ने इस सीन को अपने फोन में कैप्चर वायरल कर दिया। इस वीडियो में प्रियंका, निक के साथ बेसबॉल स्टेडियम में अंदर आते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं जब दोनों को एक साथ देखे गए है। इससे पहले निक और प्रियंका साल 2017 में एक रेड कार्पेट इवेंट में एकसाथ देखा गया था। 
 
लेकिन उस दौरान प्रियंका ने इस डेट को मजाक में टाल दिया था। बात करें निक जोनस की तो वह एक अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं। फिलहाल वह 25 साल के हैं और कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »