20 Apr 2024, 18:44:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर मलयालम फिल्म प्रेमम के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों यशराज फिल्म्स की संदीप और पिंकी फरार और विपुल शाह की फिल्म नमस्ते इंगलैंड में काम कर रहे हैं। इसके बाद, अर्जुन कपूर, आशुतोष गोवारिकर की पानीपत में बिज़ी हो जाएंगे।
 
चर्चा है कि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने मशहूर मलयालम सुपरहिट फिल्म प्रेमम के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म में मलयालम सुपरस्टार निविन पौली थे और इसमें एक लड़के के ज़िंदगी के तीन अलग अलग हिस्सों में तीन बार प्यार के आने और जाने की कहानी थी जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। बोनी कपूर की प्रेमम रीमेक में अर्जुन कपूर ही होंगे। इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे 2 स्टेट्स डायरेक्टर अभिषेक कपूर। अभिषेक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और अर्जुन की डेट्स खाली होते ही फिल्म शुरू हो जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »