19 Apr 2024, 10:03:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा.. 'संजू' से एक और शानदार झलक!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 11:36AM | Updated Date: May 30 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आखिरकार संजय दत्त बॉयोपिक 'संजू' से अनुष्का शर्मा का लुक रिवील कर दिया गया है। कोई शक नहीं यह शानदार है। फिल्म हर पोस्टर के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। अब तक निर्देशक राजकुमार हिरानी ने सिर्फ रणबीर कपूर का लुक ही आउट किया था। लेकिन अब फिल्म संजू से एक नई पोस्टर रिवील की गई है, जहां अनुष्का काफी अलग अंदाज में दिख रही हैं। बता दें, अनुष्का फिल्म में कैमियो निभा रही हैं।
 
कोई शक नहीं कि इस फिल्म में रणबीर ही नहीं, सोनम- अनुष्का और दूसरे किरदार भी अपनी लुक से सबको हैरान कर रहे हैं। संजय दत्त की लाइफ पर बनी यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है। राजकुमार हिरानी हर दिन फिल्म की एक पोस्टर शेयर कर रहे हैं। जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
 
सूत्रों की मानें तो फिल्म में अनुष्का शर्मा जर्नलिस्ट बनी नजर आएंगी। जाहिर है फिल्म को लेकर फैंस और भी बेसब्र हो चुके हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी डेढ़ महीने का वक्त है। फिल्म को लेकर क्रेज देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »