20 Apr 2024, 01:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा को मिला श्रीदेवी एक्सीलेंस अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 11:21AM | Updated Date: May 30 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को श्रीदेवी एक्सिलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड के दौरान प्रियंका को ये अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड को महेश भट्ट ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को दिया। अवॉर्ड मिलने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो मैसेज से सभी का शुक्रिया कहा।प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो ये अवॉर्ड पाकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। 
 
उन्होंने कहा कि श्रीदेवी मेरी फेवरेट एक्ट्रेस थीं और उन्हें उनके नाम पर अवॉर्ड पाकर बहुत खुशी है। प्रियंका के अलावा महेश भट्ट को भी माइलस्टोन आॅफ झारखंड फिल्म पॉलिसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ सलमान खान के अलावा तब्बू और दिशा पाटनी भी हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्टर कर रहे हैं और ये साल 2019 में ईद पर रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »