19 Apr 2024, 22:40:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कुछ इस अंदाज में सलमान के साथ बिकिनी में दिखेगी टाइगर की गर्लफ्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 4:29PM | Updated Date: May 29 2018 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। अपने बोल्ड और ब्यूटिफुल अंदाज को लेकर जानी जाने वाली एक्ट्रेस दिशा पटानी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बागी 2 के बाद अब उन्हें हाल ही में सलमान खान की बड़ी फिल्म भारत में रोल मिल गया है। मालूम होता है 2 बड़ी फिल्मों के बाद दिशा 2018 की सबसे बड़ी एक्ट्रेस साबित होने वाली हैं। हाल में वे एक बार फिर सुर्खियों  में तब आ गईं जब उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की।
 
इन तस्वीरों में वे ब्लैक बिकिनी में सेक्सी पोज देती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह दिशा का ये अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है। जिसके चलते उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गई हैं। बता दें कि दिशा ने फिल्म धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद से वे अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »