23 Apr 2024, 11:04:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘शॉटगन शादी’ के लिए श्रद्धा-परिणीति के बीच जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 11:58AM | Updated Date: May 29 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म शॉटगन शादी को लेकर काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल में यह खबर तेजी से फैली थी कि इस फिल्म के लिए दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को फाइनल कर लिया गया है। हालांकि सूत्र के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है। फातिमा सना शेख को शॉटगन शादी में साइन करने की बात केवल एक अफवाह मात्र है। सूत्र ने बताया है कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शॉटगन शादी' के लिए फातिमा सना शेख को फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म में या तो परिणीति चोपड़ा होंगी या फिर श्रद्धा कपूर। फातिमा का नाम तो फिल्म निर्माताओं के दिमाग में भी नहीं है।

बता दें कि फिल्म शॉटगन शादी की कहानी एक बिहारी ठग के आस-पास गढ़ी जाएगी, जो बहुत ही चालाक होगा। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं के दिमाग में हीरोइन के पार्ट के लिए श्रद्धा और परिणीति का नाम है। हालांकि अभी तक किसी के भी नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि सिद्धार्थ के साथ शॉटगन शादी में श्रद्धा कपूर काम करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »