23 Apr 2024, 22:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर सुनिधि चौहान ने बेटे की पहली तस्वीर अपने फैन्स के साथ साझा की है। सुनिधि के बेटे का जन्म 1 जनवरी, 2018 को हुआ था। इसके 4 महीने बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों को बेटे का दीदार पहली बार कराया है।
 
तस्वीर में मां-बेटे की जोड़ी खूब जच रही है। इसमें सुनिधि ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट, जबकि बेटा मां की गोद में क्यूटली पोज दे रहा है। साझा की गई इस तस्वीर को अब तक 14 हजार से लाइक्स और ढ़रों कमेट्स मिल चुके हैं। बता दें, 34 वर्षीय सुनिधि ने 24 अप्रैल, 2012 को अपने बचपन के दोस्त और संगीत निर्देशक हितेश सोनिक से शादी की थी। 1 जनवरी, 2018 को उन्होंने बेटा को जन्म दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »