29 Mar 2024, 17:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख की वजह से नहीं बन पाई थी कृति और अक्षय की जोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 2:23PM | Updated Date: Mar 20 2018 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन खिलाड़ीअक्षय कुमार के साथ जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं। साजिद खान की आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 में कृति को फाइनल कर लिया है। फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज नहीं.. बल्कि अक्षय के अपोजिट कृति दिखेंगी।  कृति इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। तीन साल पहले कृति अक्षय की एक फिल्म रिजेक्ट कर चुकी हैं।
 
वर्ष 2015 में अक्षय ने उन्हें अपनी फिल्‍म  सिंह इज ब्लिंग के लिए चुना था, लेकिन कृति ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी और सिंह इज ब्लिंग में उनकी जगह ली एमी जैक्सन ने ली। अक्षय की सिंह इज ब्लिंग को रिजेक्ट कर कृति ने शाहरुख खान की फिल्‍म दिलवाले को चुना था। जिसमें उनकी जोड़ी वरूण धवन के साथ बनी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »