26 Apr 2024, 04:48:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐसे लिया गया टाइगर श्रॉफ का परफेक्ट हेलीकॉप्टर शॉट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 2:09PM | Updated Date: Mar 20 2018 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म "बागी 2" में टाइगर श्रॉफ कई दमदार एक्शन सीन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे, जिसे अभिनेता ने काफी सरलता से निभाया है। लेकिन फिल्म के एक्शन सीन को शूट करना उतना आसान नही था जितना यह नजर आ रहा है। हेलीकॉप्टर इन सीक्वेंस का प्रमुख हिस्सा था  जिसे थाईलैंड के क्राबी द्वीप के जंगलों में फिल्माया गया है।
 
एक महत्त्वपूर्ण सीन के दौरान, दो हेलीकॉप्टर को एक दूसरे के बहुत करीब उड़ना था और इस सीन को फ़िल्माने के लिए ध्यान से योजना बनाने की आवश्यकता थी क्योंकि ऐसे सीन में रिस्क फैक्टर बहुत ज़्यादा हाई होता है। टाइगर श्रॉफ ने इस स्टंट को पूरी बारीकी से निभाने के लिए कई दिनों तक कड़ा अभ्यास किया और इसमे कोई दो राय नही कि अभिनेता की यह कोशिश भी रंग लाई। इसके अलावा, निर्माताओं को शूटिंग की अनुमति लेने के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ा।
 
एक्शन-पैक ट्रेलर में रोनी उर्फ़ टाइगर श्रॉफ, रिया नामक एक छोटी लड़की को ढूंढते हुए नजर आ रहे है। मुख्य भूमिका निभा रही दिशा पटानी फ़िल्म में रोनी की प्रेमिका नेहा के किरदार में नज़र आएगी। फिल्म बागी 2 में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित "बागी 2" को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »