25 Apr 2024, 21:04:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, चॉकलेट लेकर एयरपोर्ट पहुंचे फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 10:58AM | Updated Date: Mar 20 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने वतन भारत लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रियंका ने नीले रंग का ट्राउजर्स और सफेद रंग का टॉप पहना था। इसके साथ ही प्रियंका ने हाई हील्स और सफेद रंग का हैंड बैग भी कैरी किया हुआ था।
 
इस दौरान प्रियंका बेहद स्मार्ट दिख रही थीं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका बॉलीवुड में अपने कमबैक के सिलसिले में भारत लौटी हैं। हालांकि अभी तक प्रियंका ने किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया है। बता दें कि प्रियंका काफी समय से न्यूयॉर्क में 'क्वांटिको' की शूटिंग में बिजी थीं। इसके साथ प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जैक' में नजर आने वाली है। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म के जरिए वे एक सिंगल मदर का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »