19 Apr 2024, 11:38:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की कहानी अद्भुत है इसलिये उन्होंने इस फिल्म में काम किया है। जूही काफी समय से फिल्मों से दूर है। जूही ने कहा,"मैं पर्दे पर लौट रही हूं। हर बार, जब भी मैं एक फिल्म में दिखती हूं, तो मीडिया इसे वापसी के रूप में संबोधित करती है। 
 
अब मैं 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' पर काम कर रही हूं, जो विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित है और शैली धर चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया है।" जूही ने कहा,"यह अद्भुत पटकथा है। फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं, इसलिए यह ऐसी फिल्म है, जिसके लिए मैं उत्साहित हूं। हम अब भी फिल्म की शूंिटग कर रहे हैं और साल के अंत में फिल्म रिलीज होगी।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »