24 Apr 2024, 13:34:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सूरज बड़जात्या के बेटे की भी बॉलीवुड एंट्री, करेंगे निर्देशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 10:08AM | Updated Date: Mar 20 2018 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक सूरज बड़जात्या के पुत्र देवांश निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। सूरज ने वर्ष 2015 में सलमान खान के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो बनाई। फिल्म ने 210 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। सूरज अब अपनी नई फिल्म प्लान कर रहे हैं लेकिन इस बार वो खुद निर्देशन के मैदान में नहीं आएंगे बल्कि उनके बेटे देवांश बड़जात्या को निर्देशन में उतारने की तैयारी कर ली गई है। 
 
सूरज जल्द ही एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस बार की कहानी चार अलग अलग किरदारों पर आधारित होगी। ये इन चारों के रिश्तों की कहानी और सभी किरदार बराबरी का रोल निभाएंगे। इस फिल्म के बाद सूरज अपने बेटे देवांश को एक नई फिल्म के साथ निर्देशन का मौका देंगे। देवांश ने सलमान खान को ध्यान में रख कर एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है और जैसे ही उसे फाइनल टच दे दिया जाएगा, सूरज अपने बेटे के साथ सलमान को अप्रोच करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »