23 Apr 2024, 22:23:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्‍स-वाइफ सुजैन खान के साथ हॉलीडे पर जाएंगे ऋतिक रोशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 2:08PM | Updated Date: Mar 19 2018 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड ऐक्टर रितिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'सुपर 30' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। इस बीच खबर है कि वह अपनी पूर्व पत्नी के साथ हॉलिडे पर जाने वाले हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी में 'सुपर 30' का शूट पूरा करके लौटे रितिक 22 मार्च को सुजैन और कुछ दोस्तों के साथ गोवा जाएंगे। दोनों को तलाक के बाद भी बच्चों के लिए कई मौकों पर एकसाथ देखा गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार होगा जब दोनों बच्चों के बिना हॉलिडे पर जाएंगे। 
 
यह ट्रिप इसलिए भी खास है क्योंकि रितिक और सुजैन एक-दूसरे को टाइम देना चाहते हैं। बता दें, कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया है कि दोनों एक बार फिर शादी कर सकते हैं। इसकी वजह है कि दोनों अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं करना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि माता-पिता के अलगाव का गलत असर बच्चों पर पड़े। बता दें, दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया था। इसके पहले भी जब कंगना रनौत ने रितिक पर आरोप लगाए थे तो सुजैन ने रितिक का पूरा साथ दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »