24 Apr 2024, 18:56:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने स्टारडम पाने के लिये काफी कड़ी मेहनत की है। रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुए एक दशक हो गये हैं। रणवीर अब कामयाब हीरो के तौर पर शुमार किए जाते हैं। रणवीर ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बताया जाता है कि पहले यह फिल्म रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी लेकिन रणबीर ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसके बाद यशराज को फिल्म के लिए एक नया लड़का चाहिए था। 
 
रणवीर ने बताया कि मैं तीन साल से स्ट्रगल कर रहा था लेकिन मैंने अपना चेहरा बचाकर रखा था। ना ही मैंने मॉडलिंग की और ना ही कोई एड फिल्म। बस एक दिन मुझे यशराज से कॉल आया और फिर मेरी किस्मत बदल गई। हालांकि इस शहर में मैंने जो कुछ भी पाया है वो अपनी मेहनत से पाया है। यदि आज मेरे पास स्टारडम है तो मैंने उसे हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »