25 Apr 2024, 18:07:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

16 वर्षों बाद अनीज बज्मी के साथ काम करेंगे अजय देवगन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 11:41AM | Updated Date: Mar 19 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अजय देवगन फिलहाल बहुत प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'रेड' रिलीज हुई और फिल्म को बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। इसके बाद वे ऐतिहासिक फिल्म 'तानाजी' में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा भी वे एक और मजेदार फिल्म में नजर आने वाले हैं। खबर पक्की है कि अजय देवगन करीब 16 वर्षों बाद डायरेक्टर अनीज बज्मी की फिल्म में एक्टिंग करने वाले हैं।
 
दो वर्ष पहले भी अनीज बाज्मी द्वारा यह बयान दिया गया था कि वे फिलहाल एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें वे अजय देवगन को ही दिमाग में लेकर स्क्रिप्ट बना रहे हैं। अब खबर है कि अनीज ने अपनी फिल्म के लिए उन्हें अप्रोच किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »