20 Apr 2024, 02:15:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्लैकमेल से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी उर्मिला मातोंडकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2018 5:13PM | Updated Date: Mar 18 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जानी मानीअभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कई सालों से फिल्मों से दूर रही हैं। अब वह फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। वह जल्द फिल्म ब्लैकमेल में स्पेशल नंबर करती दिखाई देंगी। फिल्म ब्लैकमेल के निर्देशक अभिनय देव ने बताया कि, फिल्म में उर्मिला एक स्पेशल नंबर कर रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म ब्लैकमेल एक पति पत्नी की कहानी है। फिल्म में पति की भूमिका इरफान खान ने निभाई है। वहीं फिल्म में इरफान की पत्नी की भूमिका कृति कुल्हारी ने निभाई है। फिल्म में पति पत्नी के बीच अरुणोदय सिंह के आ जाने के कारण एक ट्विस्ट आ जाता है और जिसके बाद इरफान खान उन्हें ब्लैकमेल करने लगते हैं। हालांकि यह राज कई लोगों को पता चल जाता है और वह लोग इरफान खान को ब्लैकमेल करने लगते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »