26 Apr 2024, 00:24:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री विपाशा बसु का कहना है कि मॉडलिंग अब गंभीर और चुनौतीपूर्ण पेशा बन गया है। मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में आयी बिपाशा बसु का कहना है कि मॉडलिंग अब गंभीर और चुनौतीपूर्ण पेशा बन गया है।
 
बिपाशा से जब मॉडलिंग में आए बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह गंभीर व्यवसाय बन गया है। इस क्षेत्र में हमेशा बेहतरीन लोगों की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह एक चुनौतीपूर्ण पेशा है। जो लोग प्रवेश कर रहे हैं, उनके लिए स्वास्थ्य देखभाल, सही खाना और फिट रहना आवश्यक है।
 
बिपाशा ने करिश्मा और दीपा सोंधी के संग्रह 'रसभरी' के लिए वॉक किया। लाल रंग का लहंगा और ब्लाउज पहने बिपाशा राजधानी में लौटने से बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा, मैं दिल्ली वापस आकर खुश हूं। मेरा मॉडंिलग के दिनों वाला अहसास तरोताजा हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »