18 Apr 2024, 08:03:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कल्पना चावला का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 11:36AM | Updated Date: Mar 17 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड परियोजनाओं में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अंतिम बार वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म जय गंगाजल में काम किया। जय गंगाजल के बाद प्रियंका ने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है। चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा अब अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जीवन पर बन रही फिल्म में उनकी भूमिका निभा सकती है।

प्रियंका अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको सीज़न 3 की शूटिंग के बाद दोबारा बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका 3-4 महीनों बाद भारत लौट आएंगी। वह ब्रेक नहीं लेना चाहती और जल्द ही फिल्मों की शूटिंग करेंगी। फिल्म निर्देशक प्रिया मिश्रा ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से इस पर काम कर रही हैं। एक नया प्रोडक्शन हाउस इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »