28 Mar 2024, 20:02:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साउथ के डायरेक्टर विक्रम कुमार की फिल्म में नजर आएंगे अक्षय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 11:04AM | Updated Date: Mar 17 2018 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार की झोली में कई फिल्में हैं। इसी लिस्ट में अब एक और फिल्म शामिल होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ के पॉपुलर डाइरेक्टर विक्रम कुमार अपनी अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ करने वाले हैं। फिल्म की कहानी लगभग लय है और इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ सकती है। बता दें, विक्रम कुमार ने साल 2009 में बॉलीवुड फिल्म 13बी का निर्देशन किया था। 
 
फिर वह साउथ की फिल्मों में व्यस्त हो गए। लगभग 9 सालों के बाद विक्रम कुमार ने एक बार फिर बॉलीवुड की ओर रूख किया है और अक्षय ने उनका हाथ थामा है। गौरतलब है कि विक्रम कुमार ने अक्षय कुमार की फिल्म 'हेरी फेरी' के दौरान निर्देशक प्रियदर्शन के साथ बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर भी काम किया है। वहीं, हाल ही में उन्होंने कई सुपरहिट तेलुगु फिल्में दी हैं।  
 
गौरतलब है कि अक्षय जल्द ही मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म '2.0' में विलन के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से अक्षय कुमार साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय 'केसरी', 'गोल्ड', 'हॉउसफुल', 'मोगुल' और 'कंचना 2' में भी नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »