20 Apr 2024, 02:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मानव तस्करी मामले में सिंगर दलेर मेहंदी दोषी, 2 साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 3:16PM | Updated Date: Mar 16 2018 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गायक दलेर मेहंदी को पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मानव तस्करी के एक मामले में दोषी करार दिया गया है। दलेर मेहंदी पर अवैध तरीके से लोगों को विदेश ले जाने का आरोप था। कोर्ट ने आरोपों को सही पाया है और उन्हें 2 साल जेल की सजा सुनाई है। वह 2003 से इस केस में फंसे थे।  लगभग 15 साल बाद इस मामले में फैसला आया है।

हालांकि अदालत ने उन्हें तुरंत बेल दे दी। दलेर मेहंदी बॉलीवुड के जाने माने गायक हैं। एक समय में उनके गानों ने लोकप्रियता के कई रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। दलेर मेहंदी के गाने पंजाबी यूथ के बीच बेहद लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने कई फिल्मों में भी गाने गाये। दलेर मेहंदी ने कुछ ही घंटे पहले एक ट्वीट किया था और लिखा था कि खुद को खुश रखने के लिए टाइम निकालिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर विदेश ले जाते थे। इसके लिए इन लोगों से पैसे लिये जाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1998- 99 के दौरान दलेर मेहंदी और इनके भाई शमशेर सिंह ने 10 लोगों को अवैध तरीके से विदेश भिजवाया था। 2003 में बख्शीश सिंह नाम के शख्स ने दलेर मेहंदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने दलेर और अन्य के खिलाफ विदेश भेजने के बहाने लोगों से एक करोड़ रुपये एंठने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »