24 Apr 2024, 08:23:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई।  बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेस 3' का लोगो रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीज और डेजी शाह अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म रेस सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले सस्पेंस पर आधारित रिलीज हुईं दोनों ही फिल्में जबरदस्त हिट रही थीं। इस फिल्म को रेमो डीसूजा ने निर्देशित किया है।

जारी किए गए लोगों में सलमान खान की आवाज सुनाई दे रही है। वह कह रहे हैं की आॅन योर मार्क्स, गेट सेट, ग, यानी फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए। इस फिल्म को इस साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग अबू धाबी में हुई है। बड़ी स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी में ही खत्म हो गई थी।

जिसकी जानकारी डायरेक्टर रेमो डी सूजा ने ट्वीट करके दी थी। सलमनान खान, अनिल कपूर, बॉबी देयोल के साथ ही इस फिल्म में साकिब सलीम भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर रॉबर्ट डीकोस्टा नामक प्राइवेट डिडेक्टिव का किरदार निभा रहें हैं। रेस 3 15 जून को रिलीज होने वाली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »