29 Mar 2024, 14:05:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अपनी आवाज से सबके दिलों में एक अलग जगह बनाने वाले बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 62 साल से उदित की यूरिन इनफेक्शन और हाई डायबिटीज के चलते तबीयत बिगड़ी और इसी से बाद उन्हें मुंबई में एक अस्पताल में ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया है।
 
उदित इन दिनों 2 तरह डायबिटीज से गुजर रहे हैं। एक महीने पहले ही ग्लूकोज लेवल हाई होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डायबिटीज के साथ-साथ उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है। इसी की वजह से उन्हें यूरिन इनफेक्शन की भी शिकायत हो गई है। बता दें उदित के गायक बेटे आदित्य नारायण ने सोमवार को मुंबई के अंधेरी में अपनी मर्सिडीज कार से आॅटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें आॅटो चालक और उसमें सवार एक महिला घायल हो गई। इस घटना के सिलसिले में आदित्य के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर उन्हें गिरμतार कर लिया था। बाद में जमानत पर उन्हें छोड़ दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »