24 Apr 2024, 17:04:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘क्वांटिको’ के सेट पर प्रियंका से मिलने पहुंचे अनुपम खेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 11:08AM | Updated Date: Mar 16 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिलहाल 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उनसे मिलने पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर। दरअसल अनुपम खेर अपनी अमेरिका यात्रा पर हैं और इसी दौरान वे प्रियंका चोपड़ा से मिलने पहुंच गए। अनुपम ने अमेरिकी टेलीविजन सीरियल क्वांटिको के सेट पर प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की है। गुरुवार सुबह अनुपम ने ट्विटर पर अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर कर अनुपम ने लिखा, प्यारी प्रियंका को उनकेप्यार और सौहार्द के लिए धन्यवाद। क्वांटिको के सेट पर आना और तुमसे मिलना अद्भुत रहा। आप एक स्टार हैं। एक साथी भारतीय के रूप में मुझे आपकी उपलब्धियों और आप पर बहुत गर्व है। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। भारतीय कलाकार, विदेशी एंबेसडर। प्रिंयका ने भी अनुपम के इस ट्वीट पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट किया, अनुपम खेर सर को धन्यवाद। दोबारा मिलना अद्भुत रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »