25 Apr 2024, 20:23:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट 25 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर ने उनके फैंस को एक खास तोहफा दिया है। फिल्ममेकर करण जौहर ने आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म राजी से उनका लुक शेयर किया है। आलिया भट्ट इस फिल्म में एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभा रही हैं।
 
फिल्ममेकर गुलजार और मेघना गुलजार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ लीड रोल में विक्की कौशल नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी। फिल्म की कहानी एक कश्मीरी लड़की की है जो एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से शादी करती है।
 
इस फिल्म को जासूसी उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनाया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग पंजाब, कश्मीर और मुंबई में की जा रही है। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शन के सहयोग से बनाया जा रहा है। फिल्म का बैकग्राउंड 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध पर केंद्रित है। यह फिल्म इसी साल 11 मई को रिलीज होगी। यही नहीं बल्कि आलिया 'गुल्ली बॉय' और ब्रम्हास्त्र में भी नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »