20 Apr 2024, 09:51:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जाने-माने फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर मराठी योद्धाओं पर आधारित फिल्म पानीपत लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर पहली बार संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। इस फिल्म का टीजर पोस्टर आउट हो गया है। इस फिल्म के बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने ट्वीट किया कि सिल्वर स्क्रीन पर मराठा योद्दाओं के गौरव को लाने पर गर्व है।
 
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म पानीपत के तीसरे युद्द पर आधारित है। आशुतोष इससे पहले मोहेंजोदड़ो और लगान जैसी पीरियड ड्रामा फिल्म ला चुके हैं। रितिक रोशन के साथ उनकी फिल्म मोहेंजोदड़ो जहां μलॉप साबित हुई थी, वहीं आमिर खान के साथ आई लगान सुपरहिट साबित रही थी।
 
इसके बाद अब आशुतोष एक और पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ संजय दत्त और कृति सैनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल 2018 मध्य से शुरू होगी जबकि इस फिल्म की फिलहाल रिलीज डेट 6 दिसंबर 2019 रखी गई है। मराठा योद्धाओं पर आधारित यह फिल्म में एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी। इस पीरियड ड्रामा फिल्म के अलावा इन दिनों अर्जुन कपूर, परिणीता चोपड़ा के साथ अपनी आने वाली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में व्यस्त हैं। यह फिल्म इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »