26 Apr 2024, 05:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री ईशा देओल  बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। ईशा देओल ने वर्ष 2012 में बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी। इसके बाद वह लाइमलाइट से दूर हो गईं। ईशा अंतिम बार वर्ष 2011 में प्रदर्शत फिल्म  'टेल मी ओ खुदा' में नजर आईं थी। ईशा सात साल बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।
 
ईशा देओल, राम कमल मुखर्जी निर्देशित शॉर्ट फिल्म केकवाक में नजर आएंगी।  निर्देशक को इसका आइडिया तब आया जब उन्होंने ईशा से उनकी किताब के बारे  में पूछा जो उन्होंने अपनी मां हेमा मालिनी पर लिखी है। राज कमल ने कहा कि  'मेरे पास काफी सारी कहानी होती हैं  लेकिन समय ना मिलने पर वो उनके बारे में जानकारी नहीं दे पाते।' ईशा देओल ही हैं जिन्होंने इस  फिल्म पर काम करने के लिए प्रेरित किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »