28 Mar 2024, 16:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जाह्नवी की तुलना श्रीदेवी से करना सही नहीं : फराह खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 1:49PM | Updated Date: Mar 14 2018 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान का कहना है कि जाह्ववी कपूर की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से करना सही नहीं है। फराह खान, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी को उनकी पहली फिल्म धड़क के लिए कोरियोग्राफी सिखा रही हैं। फराह ने जाह्नवी के बारे में कहा कि जाह्नवी की अपनी खूबी और खासियत है। उनकी तुलना  उनकी मां श्रीदेवी से करना सही नहीं है। जाह्नवी खुद भी काफी अच्छी डांसर हैं और वह काफी कठिन डांसिंग स्टेप्स भी फटाफट पकड़ लेती हैं।
 
फराह का मानना है कि श्रीदेवी एक वेटरन अभिनेत्री रही हैं। लेकिन लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि अभी यह जाह्नवी की पहली फिल्म है। ऐसे में उन दोनों की तुलना गलत है। फराह ने कहा है कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो श्रीदेवी ने उन्हें काफी प्रोत्साहित  किया था कि वह हर तरह के शोज करें। फराह ने यह भी बताया कि शुरू के दिनों में उन्होंने कई डांस शोज को कोरियोग्राफ किया है। वह खुद एक डांसिंग क्वीन रहीं। लेकिन फराह का मानना है कि जाह्नवी को भी वह मौका दिया जाना चाहिए कि वह खुद अपनी पहचान बनाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »