20 Apr 2024, 05:53:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आखिर कैसे एडल्ट स्टार बनीं सनी लियोनी, जल्द खुलेंगे जिंदगी के सारे राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 1:42PM | Updated Date: Mar 14 2018 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और बेबी डॉल सनी लियोनी बॉयोपिक बनाने जा रही हैं। सनी लियोनी मूल नाम करणजीत कौर बोहरा इन दिनों अपने फैन्स को एक के बाद एक सरप्राइज दे रही हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर के जन्म की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। सनी ने अब अपनी बायोपिक 'करणजीत' की घोषणा कर दी है।सनी लियोनी की बायोपिक 'करणजीत' जल्द ही आनलाइन एंटरटेनमेंट एप जÞी5 पर प्रसारित की जाएगी। यह बायोपिक वेब सीरीज के रूप में होगी।
 
सनी लियोनी ने पोस्ट किया, ''मैं कनाडा से क्यों आई? मैंने अपना नाम सनी क्यों रखा? मेरी जिंदगी कैसी थी? सनी के पीछे की औरत और करणजीत से लेकर सनी बनने तक की मेरी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानने के लिए देखिए मेरी बायोपिक, जल्द आ रही है जी5 पर सनी लियोनीरुजी5 ओरिजिनल्स।''  बताया जाता है कि 'करणजीत' के जरिये दर्शकों को सनी के बचपन से लेकर एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रवेश और बॉलीवुड में उनकी शुरुआत का सफर दिखाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »