25 Apr 2024, 09:36:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सीक्रेट मिशन पर आधारित थ्रिलर फिल्म बनाएंगे राजकुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 1:39PM | Updated Date: Mar 14 2018 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार राजकुमार गुप्ता सीक्रेट मिशन पर आधारित थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। 'आमिर', 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर राज कुमार की अगली थ्रिलर सीक्रेट मिशन पर बेस्ड होगी जिसे इंटैलिजेंस ब्यूरो और पुलिसफोर्स के द्वारा 2012 और 2014 में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाया गया था।फिल्म की टैगलाइन होगी कि कैसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी बिना किसी बुलेट के फायर किए हुए पकड़ा गया। 
 
पिछले कुछ वर्षों में राज कुमार ने कई पॉलिटिशंस और डिफेंस के लोगों से मुलाकात की जिन्होंने अपनी कहानियां उनके साथ शेयर कीं। उनमें से एक आतंकवादी के पकड़े जाने की कहानी उन्हें काफी दिलचस्प लगी और उन्होंने इस पर दो साल तक काम किया। अब कास्ट को फाइनल किया जाना बाकी है। इस फिल्म का 'मोस्ट वांटेड' हो सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »