मुंबई। बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर और मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार दलकीर सलमान की फिल्म जोया फैक्टर का पोस्टर जारी किया गया है। यह फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। प्रोडक्शन कंपनी फॉक्स स्टार ने यह पोस्टर जारी करते हुए ट्वीट किया है, ऐडलैब्स फिल्म के साथ हम आपके लिए ला रहे हैं मेहनत और किस्मत के बीच प्यार की कहानी, जोया फैक्टर अनुजा चौहान की बेस्टसेलर किताब जोया फैक्टर पर आधारित है। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।
फिल्म के फर्स्ट लुक में सोनम कपूर एक्टर दलकीर सलमान के साथ जोया फैक्टर किताब के पीछे नजर आ रही हैं। इसे सोनम कपूर ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, इस अनोखी कहानी जोया फैक्टर का हिस्सा बन कर बहुत खुश हूं, यह फिल्म अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।