25 Apr 2024, 02:38:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तो अब प्रभास के साथ रोमांस करते नजर आएंगी पूजा हेगड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 12:08PM | Updated Date: Mar 14 2018 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'मोहेंजोदड़ो' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री पूजा हेगड़े बाहुबली प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। उन्होंने एक द्विभाषी (हिंदी और तेलगू) फिल्म साइन की है, जिसमें उनके अपोजिट प्रभास नजर आएंगे। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और बैनर यूवी क्रिएशंस के तहत निर्मित, यह फिल्म इस साल जुलाई में फ्लोर पर जाएगी। इस खबर की पुष्टि करते हुए अभिनेत्री के करीबी सूत्र कहते हैं, पूजा को जिस तरह का प्यार मिल रहा है उस से वे बेहद अभिभूत हैं।
 
वे जल्द ही साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इतना ही नहीं पूजा देश  के पसंदीदा टॉलीवूड के सुपरस्टार महेश बाबू और जूनियर इनटीआर के साथ भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि पूजा ने फिल्म 'मोहेंजोदड़ो' से बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रितिक रोशन थे। रितिक ने पूजा की एंट्री को ग्रैंड बनाने के लिए काफी मेहनत भी की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सफल साबित नहीं हुई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »