19 Apr 2024, 10:17:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शूटिंग के दौरान अमिताभ की तबीयत खराब, मुंबई से जोधपुर पहुंची डॉक्टरों की टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 2:09PM | Updated Date: Mar 13 2018 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अभिनेता के अस्वस्थ होने और उनकी चिकित्सकों की टीम के जोधपुर आने की जानकारी से उनके फैंस के बीच हडकंप मच गया। अमिताभ बच्चन यहां फिल्म अभिनेता और निर्माता आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' की शूटिंग करने काफी दिनों से जोधपुर आए हुए हैं। 
 
आधिकारित सूत्रों के अनुसार उन्होंने कल रात तीन बजे तक मेहरानगढ़ और रॉक गार्डन पर फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया और उन पर युद्ध के दृश्य फिल्माए गए। अमिताभ बच्चन ने मंगलवार सुबह पांच बजे अपने ब्लॉग पर जानकारी दी कि 'उनकी चिकित्सकों की टीम जोधपुर आ रही है। जो उन्हें फिर से तरोताजा कर देगें।' इसके बाद से अफवाह फैल गई कि वह बीमार हैं और मुंबई से उन्हें लेने के लिए विशेष विमान आ रहा है। 
 
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में यह जानकारी दी कि उनके डॉक्टर्स की टीम मुंबई से जोधपुर आएगी, जो कि उनका चेकअप करेगी। चेकअप करके मुझे फिर से पहले जैसा फिट कर देगी। मैं आराम करूंगा और आपको अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी देता रहूंगा। अमिताभ के चेकअप के लिए मुंबई से डॉक्टर्स की टीम रवाना हो गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »