20 Apr 2024, 01:00:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एकता कपूर सिर्फ डेली सोप नहीं इस सीरीज की बन गई हैं 'क्वीन'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 11:22AM | Updated Date: Mar 13 2018 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। डेली सोप क्वीन एकता कपूर का जलवा न केवल टीवी बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी छा गया है। हाल ही में उनके एक के बाद एक सीरियल ALT Balaji ऐप पर टेलीकास्ट हुए जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस बीच एकता कपूर को 'वेब पर्सन आॅफ द ईयर' के टाइटल से नवाजा गया है। एकता कपूर को यह टाइटल 'इंडिया विकी मीडिया डिजिटल अवॉर्ड' समारोह में दिया गया। ट्रॉफी के साथ एकता कपूर ने सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
 
जिसमें उनके साथ उर्वशी ढोलकिया नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एकता ने लिखा- 'अवॉर्ड आपको और काम करने के लिए प्रेरित करता है। इसके लिए शुक्रिया।' एकता कपूर जल्द ही 17 साल पुरानी लव स्टोरी को दोबारा स्क्रीन पर लेकर आने वाली हैं। इस सीरियल का नाम 'कसौटी जिंदगी की' है। इस बात का खुलासा एकता कपूर ने ट्वीट करके किया था। एकता कपूर के कई सारे सीरियल के किरदार लोगों के घरों का हिस्सा बन गए थे जिसमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते है शामिल हैं। वहीं आजकल 'कुंडली भाग्य' और 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »