19 Apr 2024, 17:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी के अंकल का खुलासा- 'बहुत दर्द में थीं श्रीदेवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 12:22PM | Updated Date: Mar 12 2018 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की 'चांदनी' यानी श्रीदेवी की मौत के बाद से सभी सदमे में हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन इसी बीच श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी ने तेलगु न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में श्रीदेवी की जिंदगी में छिपा दर्द सबके सामने रखा।उन्होंने खुलासा किया कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दर्द था। भले ही वो सबके सामने मुस्कराती थीं, लेकिन अंदर से वो काफी दुखी थीं। वो अपने अंदर बहुत सारा दर्द लेकर इस दुनिया से गईं। 

रेड्डी ने कहा कि बोनी कपूर की फिल्में न चलने की वजह से उनका सारा पैसा पानी में डूब गया था। इतने नुकसान के बाद श्रीदेवी को काफी झटका लगा। रेड्डी ने ये भी बताया कि श्रीदेवी के दोबारा काम करने की वजह भी बोनी कपूर थे। परिवार को संभालने के लिए ही उन्होंने दूसरी पारी की शुरूआत की श्रीदेवी के सौतेले बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर अपनी सौतेली बहन जाह्नवी और खुशी कपूर का पूरा ध्यान रख रहे हैं। अब जाह्नवी ने अपनी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, तो इस बीच अंशुला, खुशी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। 
 
दरअसल, अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो लगाई जिसमें संजय कपूर की बेटी शनाया नजर आ रही हैं। इस फोटो में अंशुला ने फोटो क्रेडिट खुशी कपूर को दिया। जिससे ये साफ पता चलता है कि अंशुला, खुशी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।वैसे खबर ये भी आ रही है कि अर्जुन कपूर, जाहन्वी और खुशी के लिए पापा बोनी कपूर के साथ शिμट हो सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »