29 Mar 2024, 15:57:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म केसरी की शूटिंग में व्यस्त है और और इस दौरान वे ढेर सारी मस्ती भी कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की है जिसमें वे क्रिकेट टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा है, इस साल के क्रिकेटिंग चैंपयिंस से मिलें, वाई से टीम केसरी। वर्क हार्ड, प्ले हार्डर। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल महाराष्ट्र के सतारा में स्थित वाई जगह पर चल रही है।
 
इस फिल्म में अक्षय कुमार सिख का किरदार निभा रहे हैं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी दिखाई देंगी। यह फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इस से पहले अक्षय ने इसी फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अफगानी बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे। इस फोटो में अक्षय सिख सैनिक के किरदार में ही कुछ अफगानी बच्चों के साथ पोज देते हुए नजर आए थे। इन तस्वीरों में अक्षय ने तीन बच्चों को अपनी बाहों में लिए मुस्कुरा रहे थे।
 
बता दें कि सिख इतिहास में सारागढ़ी के युद्ध का जिक्र गर्व के साथ किया जाता है। वर्ष 1897 में यह युद्ध लड़ा गया था। ब्रिटिश इंडियन आर्मी के लिए 36वीं सिख रेजीमेंट ने इस युद्ध में अपने साहस का परिचय दिया था। अपने 21 सैनिकों के साथ हवलदार ईशर सिंह ने 10 हजार पश्तून लड़ाकों के हमले को दो दफा नाकाम कर दिया था। हालांकि तीसरे हमले में ईशर सिंह हार गए, लेकिन इतना वक्त काफी था जब ब्रिटिश आर्मी मोर्चा संभालने के लिए पहुंच पाती। फिल्म केसरी उसी बहादुर ईशर सिंह की कहानी है। यह फिल्म अगले साल 2019 की होली पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के निमार्ता करण जौहर हैं जबकि डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »