19 Apr 2024, 19:59:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कामकाज छोड़कर हिमालय जा रहे हैं सुपरस्टार रजनीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 11:15AM | Updated Date: Mar 12 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत हिमालय जा रहे हैं। फिल्मों के बाद राजनीति की दुनिया में चमकने को तैयार दिग्गज अभिनेता रजनीकांत फिलहाल हिमलाय की यात्रा पर निकल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वे सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने जा रहे हैं.लेकिन फिलहाल वे कामकाज से छुट्टी लेकर इस यात्रा पर निकल रहे हैं, जहां वह कुछ सुकून भरा वक्त गुजारेंगे। इस बात की जानकारी उनके पब्लिसिस्ट रियाज के.अहमद ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुपरस्टार अक्सर वहां जाते रहते हैं।
 
रजनीकांत के पब्लिसिस्ट ने ट्वीट कर बताया है कि 'थलैवा' कल हिमालय की ओर निकलने वाले हैं। दरअसल सुपरस्टार के बारे में खबरे हैं कि उन्होंने हिमालय में अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक मेडिटेशन सेंटर बनाया है। वह वहीं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रजनीकांत अक्सर हिमालय जाते रहे हैं। वहां से वह आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं लेकिन इस बार वह अपने राजनीतिक भविष्य के लिए गुरुओं से आशीर्वाद और उनकी सलाह लेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »