29 Mar 2024, 19:49:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जीजा आयुष अपनी डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि'के लिए रोमांटिक डांस सीख रहे हैं। सलमान खान अपने जीजा आयुष को फिल्म 'लवरात्रि' से लांच कर रहे हैं। आयुष इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग का एक पार्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया।
 
आयुष ने फिल्म के एक गाने की प्रैक्टिस का एक पिक्चर अपलोड किया। इसमें आयुष और फिल्म की हीरोइन वरीना को कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट डांस सीखा रही हैं। इसमें वैभवी दोनों को एक स्टेप सीखा रही हैं और आयुष उन्हें बड़े ध्यान से देख रहे हैं। इस पर आयुष ने कैप्शन लिखा," फर्स्ट मूवी, फर्स्ट साँग। वैभवी मैम से सीख कर बहुत अच्छा लग रहा है। आप वाकई मास्टर हैं।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »