25 Apr 2024, 22:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी के निधन के 14 दिन बाद ही जाह्नवी ने शुरू की ‘धड़क’ की शूटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2018 12:02PM | Updated Date: Mar 10 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने वापस अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी फिल्मफेयर ने एक ट्वीट के जरिए दी है। अपनी मां के जाने के 13 दिन बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग वापस शुरू कर दी है।
 
जाह्नवी के प्रति सभी के दिल में प्यार और सम्मान उबर आया है। 24 फरवरी को अचानक दुबई के एक होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था। जाह्नवी कपूर को अपनी मां श्रीदेवी के निधन की जब जानकारी मिली थी उस वक्त वे अपनी फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग कर रही थीं।
 
शूटिंग के सेट से उन्हें घर के लिए लेने उनके चाचा अनिल कपूर आए थे। फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग के चलते जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के साथ दुबई नहीं जा पाई थी जहां उनके कजन मोहित मारवाह की शादी थी। इस शादी के बाद श्रीदेवी का निधन हो गया। जाह्नवी की शूटिंग की जानकारी देते हुए फिल्मफेयर ने ट्वीट करते हुए उनके प्रति प्यार और सम्मान दिखाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »