25 Apr 2024, 12:36:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रभास के कहने पर अनुष्का शेट्टी ने रिजेक्ट की बॉलीवुड फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2018 11:57AM | Updated Date: Mar 10 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म ‘बाहुबली’ की सुपरहिट जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी असल जिंदगी में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन्होंने मीडिया के सामने कभी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में अनुष्का शेट्टी ने बॉलीवुड की एक बड़ी बजट वाली फिल्म के आॅफर को ठुकरा दिया है। ऐसा उन्होंने प्रभास के कहने पर किया है।
 
उनसे जुड़े एक करीबी ने बताया कि प्रभास और अनुष्का एक साथ बॉलीवुड डेब्यू करना चाहते हैं क्योंकि फैन्स उन्हें साथ देखना ज्यादा पसंद करते हैं। प्रभास कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेतें हैं। उन्हें पता है कि फैन्स को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उसी का ख्याल रखते हुए प्रभास ने अनुष्का को अभी हिंदी फिल्म करने से मना किया है।
 
साथ ही प्रभास चाहते हैं कि अनुष्का और उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘यूवी क्रिएशन’ बनाएं। यूवी क्रिएशन ही ‘साहो’ और ‘भागमती’ की निर्माता कंपनी है। बता दें कि अनुष्का शेट्टी ने इससे पहले फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म को रिजेक्ट किया था। अनुष्का शेट्टी, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘तमाशा’ के आॅफर को भी ठुकरा चुकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »