25 Apr 2024, 06:36:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर ने पहनी स्कर्ट, प्रियंका ने कहा- ऐसा क्यों किया?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2018 11:45AM | Updated Date: Mar 10 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी ड्रेसिंग के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल रणवीर को हाल ही में हरे रंग की स्कर्ट और सफेद रंग के टीशर्ट में स्पॉट किया गया। बता दें कि इन दिनों  रणवीर अपनी नई फिल्म 'गुल्ली बॉय' की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिल्म के सेट पर रणवीर ने पूरी टीम के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया।
 
इस दौरान फिल्म के सेट पर मौजूद लाइट्स मैन समेत सभी लड़कियों ने स्कर्ट पहना और इस खास दिन को यादगार बना दिया। रणवीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और जब रणवीर को इस रुप में सात समंदर पार बैठी प्रियंका चोपड़ा ने देखा तो उन्होंने वीडियो चैट किया। प्रियंका ने रणवीर से सवाल किया कि आज उन्होंने क्या पहना था?
 
प्रियंका के सवाल को सुनते ही रणवीर कहते हैं कि उन्होंने जोया अख्तर के कहने पर ऐसा किया और वह चाहती थीं कि फिल्म के सेट पर सभी ऐसा करें।  बता दें कि प्रियंका और रणवीर को कई फिल्मों में साथ देखा जा चुका है। इस लिस्ट में ‘गुंडे’, ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ का नाम शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »