19 Apr 2024, 06:16:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘इम्पेक्ट विमेंस 2018’ की लिस्ट में शामिल हुईं दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2018 10:47AM | Updated Date: Mar 10 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन ने 'इम्पेक्ट विमेंस 2018' की लिस्ट में जगह दी है। बता दें कि मैगजीन ने दुनिया भर में महिलाओं के काम के कारण होने वाले प्रभाव के लिए अपनी सूची बनाई है और इस सूची में दीपिका का नाम शामिल हुआ है। मैगजीन में छपे आर्टिकल में लिखा गया कि फिल्म 'पद्मावत' को लेकर दीपिका को मौत की धमकी तक मिली, लेकिन वह घबराईं नहीं और अपने फैसले पर डटी रहीं। बैटमिंटन खिलाड़ी, मॉडल और अब बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रैस को इस लिस्ट में शामिल करने के लिए इससे ज्यादा वजहों की जरूरत नहीं। 
 
इस लिस्ट में दुनियाभर की महिलाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि भारत से सिर्फ दीपिका पादुकोण का ही नाम इसमें शामिल किया गया है। दीपिका ने इस सम्मान से खुश होकर ट्वीट भी किया है। दीपिका ने ट्वीट किया कि इन अद्भुत अचीवर्स के साथ जुड़ने पर सम्मानित और नम्र महसूस कर रही हूं। धन्यवाद ! बता दें कि विवादित फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। इस फिल्म का देशभर में कड़ा विरोध हुआ था, लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »