18 Apr 2024, 14:16:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

डोनाल्ड ट्रंप को सोनम कपूर ने बताया मुर्ख, दी बड़ी नसीहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2018 10:18AM | Updated Date: Mar 10 2018 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश यानि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बहुत बड़ी बात कह दी है। ये बात सुनकर शायद खुद डोनाल्ड ट्रंप को अपने कानों पर यकीन न हो। दरअसल सोनम कपूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख कहा है। सोनम का कहना है कि ट्रंप को भारत से कुछ सीख लेनी चाहिए। लगता है सोनम कपूर ट्रंप से काफी नाराज हैं।
 
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के एक फैसले से सोनम बहुत नाराज हैं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिकार के दौरान मारे गये हाथियों के अंग को अमेरिका आयात करने की अनुमति दे दी है। हालांकि ओबामा प्रशासन ने इस फैसले पर रोक लगा रखा थी। ट्रंप के इस फैसले पर वन्य जीव समूहों और कई गैर सरकारी संगठनों ने गंभीर चिंता जताई है और ट्रंप प्रशासन की निंदा भी की है। 
 
इसी मामले में सोनम कपूर ने भी ट्रंप को मूर्ख कहा है और उनकी कड़ी आलोचना की है। सोनम कपूर ने ट्वीट किया है- भारत में शिकार अवैध है, ये एक ऐसी चीज है जो दुनिया हमसे सीख सकती है, ट्रंप मूर्ख हैं। दरअसल सोनम कपूर ने यह ट्वीट एक ट्वीट के जवाब में लिखा है। सोनम ने इस ट्वीट को अमेरिकी राष्ट्रपति को टैग भी किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »