19 Apr 2024, 21:44:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बड़ा खुलासा: आमिर ने बोनी को बताया क्यों डूबीं श्रीदेवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 5:28PM | Updated Date: Mar 9 2018 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले महीने हुए श्रीदेवी के असमय निधन से सबसे ज्यादा दुख उनके पति बोनी कपूर को पहुंचा है। बोनी कपूर की आंखों से अभी भी इस दुखद हादसे की तस्वीरें हट नहीं रही हैं। श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के होटल के कमरे में बाथटब में डूबने से हो गई थी।
 
28 फरवरी को श्रीदेवी का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन इसमें आमिर खान शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि वे उस समय विदेश में थे। हाल ही में आमिर खान ने अपने करीबी दोस्त बोनी कपूर को लॉस एंजेल्स से फोन कर सहानुभूति प्रकट की। बोनी ने उनके साथ पूरा हादसा शेयर किया, जो उस शाम दुबई के होटल में घटा था। एक ख्यात फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एक्सपर्ट ने आमिर और बोनी के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया।
 
फोन पर हुई बातचीत के दौरान आमिर ने बोनी को बताया कि ठीक ऐसा ही हादसा उनके दोस्त की पत्नी के साथ भी हुआ था। दोस्त की पत्नी का आधे से ज्यादा चेहरा बाथटब में डूब गया था। हालांकि उनके दोस्त ने टाइम पर अपनी पत्नी को बाहर खींच लिया था। जब उन्होंने अपनी पत्नी को पानी से बाहर निकाला तो वो बेसुध थीं।
 
होश में आने के बाद जब उनसे पूछा गया कि अचानक उन्हें क्या हो गया था तो पत्नी ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता अचानक उन्हें क्या हो गया था। लेकिन बाद में पता लगा कि उनके दोस्त की पत्नी को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हो गई थी। इसी दौरान वह बाथटब में गर्म पानी से नहाने चली गई। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर बिगड़ गया और वो बेहोश हो गई। यदि आमिर के दोस्त उस समय सही समय पर नहीं पहुंचते तो किसी को पता नहीं चलता कि उनकी पत्नी के साथ क्या हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »