19 Apr 2024, 06:31:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अप्रोच करने के बाद फिल्म के लिए श्रद्धा-आलिया को किया रिजेक्ट!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 12:36PM | Updated Date: Mar 9 2018 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘सिम्बा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए रणवीर और रोहित दोनों ही काफी उत्साहित हैं। लेकिन अब भी फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश जारी है। यह एक एक्शन पैक्ड मसाला फिल्म है। फिल्म में रोहित और रणवीर पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं।
 
हालांकि, दोनों इससे पहले चिंग्स की एड में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है लेकिन इस रोल के लिए आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को पहले ही रिजेक्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में लीड रोल के लिए पहले आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया था, लेकिन आलिया ने रोहित को कहा था कि वह इसके बारे में सोच कर बताएंगी।
 
इस वजह से रोहित को काफी बुरा लगा। वहीं फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को भी अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने भी पहले फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट की मांग की। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहले ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म के लिए जाह्नवी या सारा को अप्रोच किया जा सकता है। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग रणवीर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म होने के बाद की जाएगी और फिल्म को इसी साल रिलीज किया जा सकता है।
 
फिल्म को लेकर कुछ वक्त पहले रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, मै इस फिल्म को रोहित शेट्टी की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म बनाना चाहता हूं। फिल्म में लीड रोल निभाने के तौर पर मैं फिल्म के लिए इतना ही कर सकता हूं। उन्होंने आगे कहा, मैं सिंबा को अपनी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म बनाना चाहता हूं। मुझे लगता है कि हमें इस तरह की हाई वोल्टेज फिल्म बनानी चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »