25 Apr 2024, 10:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए हरिद्वार पहुंचे बोनी कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 12:30PM | Updated Date: Mar 9 2018 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को तेरह दिन हो गए हैं। श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए पति बोनी कपूर अपने भाई अनिल कपूर के साथ हरिद्वार पहुंचे हैं। बोनी कपूर और अनिल कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। श्रीदेवी के निधन के बाद उनका परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।
 
हरिद्वार में उनके परिवार वाले श्रीदेवी की आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना करेंगे और कुछ दिन वे वहीं ठहरेंगे। इसके बाद परिवार वाले श्रीदेवी के पैतृक गांव चेन्नई के लिए निकलेंगे और वहां एक और पूजा में भाग लेंगे। बता दें कि 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी की अचानक मौत हो गई थी।
 
इसके बाद बॉलीवुड की इस दिग्गज कलाकार के निधन का शोक पूरी इंडस्ट्री ने मनाया और श्रीदेवी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। बोनी कपूर, श्रीदेवी से बहुत प्यार करते थे, श्रीदेवी के निधन के बाद उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, वह पूरे जमाने के लिए उनकी चांदनी थी, एक अदाकारा जो अपनी कला में माहिर थी, लेकिन मेरे लिए वह मेरा प्यार, मेरी सच्ची दोस्त और मेरे दो बच्चों की मां थी। मेरी दोनों बच्चियों के लिए वो उनकी सब कुछ थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »