29 Mar 2024, 15:23:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री रेखा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। रेखा जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। वे बॉलीवुड के माचोमैन धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दरअसल देयोल परिवार की फिल्म ह्ययमला पगला दीवाना फिर से में धर्मेंद्र और रेखा साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के लिए हाल ही में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने एक गाने की शूटिंग की है। इसके बाद रेखा से भी एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस के लिए बात की गई है। जिसके लिए उन्होंने हां कर दी है। 
 
रेखा पर यह गाना धर्मेंद्र के साथ ही फिल्माया जाएगा। यह इन्हीं दोनों पर फिल्माया गया पुराना गाना, रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है का रीमेक होगा। इस गाने के साथ डायरेक्टर रेखा और धर्मेंद्र के बीच पुराने रोमांस को एक बार फिर ताजा करना चाहते हैं। ये गाना 1973 में आई फिल्म कहानी किस्मत की में फिल्माया गया था और बेहद हिट रहा था। अब फिल्म के डायरेक्टर नवनियत सिंह दोबारा यही मैजिक दोहराना चाहते हैं। इस बारें में सूत्रों का कहना है कि रेखा फिल्म में कैमियो के लिए तैयार हो गई हैं और वे धरम जी के साथ कदमताल करती दिखेंगी। 
 
उन्होंने हाल ही में इसके लिए शूटिंग की है। यह इस फिल्म का एक और आकर्षण होगा। यही नहीं बल्कि 'यमला पागल दीवाना फिर से' के इस गाने में शत्रुघ्न सिन्हा भी रेखा और धर्मेंद्र के साथ थिरकते नजर आएंगे। इसके लिए उनसे भी बात हो गई है और उन्होंने हां भी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा ने भी हामी भर दी है। वे देयोल परिवार के मित्र हैं तो सिर्फ सोनाक्षी ही नहीं बल्कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी डांसिग फ्लोर पर दिखेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »